सराईकेला, अगस्त 29 -- राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मुरुमडीह पुलिया के पास शनिवार की अहले सुबह 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर को चाईबासा की ओर जा रहे दूसरे ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मुरुमडीह पुलिया के पास खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में दूसरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, चार किमी लंबा जामदुर्घटना के कारण इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे जाम हटाया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सहायता से हटाया गया और 8 घंटे जाम रहने के बाद स्थानीय पुलिस ने सड़क पर आवागमन चालू कराया।ट्रेलरों की स्थिति मिली...