रांची, जून 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से लगाई गई लिफ्ट पिछले 15 दिनों से खराब पड़ी है। रेलवे अधिकारियों की अनदेखी और उदासीनता के कारण अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट बंद होने का सबसे अधिक असर बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बुजुर्ग यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कत हो रही है और उनकी सांसें फूल रही हैं。

भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर यात्रीः लिफ्ट खराब होने के कारण...