मुरी रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन प्रदर्शन
रांची, जून 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे कर्मचारियों के लिए अग्निशमन प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच अग्नि सुरक्षा उपायों, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान रेलवे परिसर, स्टेशन भवनों, कार्यालयों तथा ट्रेनों में आग से संबंधित घटनाओं की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों की जानकारी दी और बताया कि बिजली से लगी आग, ज्वलनशील पदार्थों से उत्पन्न आग तथा सामान्य आग जैसी विभिन्न श्रेणियों की आग को नियंत्रित करने में इनका उपयोग कैसे किया जाता है। लाइव प्रदर्शन से समझाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.