रांची, मार्च 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पुरुलिया से आनंदविहार तक चलने वाली  पुरुलिया आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन का शनिवार को मुरी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर आयोजित एक सामरोह में ट्रेन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे के अधिकारियों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन्होंने ट्रेन को झंडी दिखाई उसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,  मुखिया सीमा गोंझू, एडीआरएम हेम राज मीना, एसीएम   एसीएमएस डॉ  जे कच्छप, डॉ रामनेश प्रसाद, एनपी गुप्ता, स्टेशन प्रबन्धक राकेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे। ट्रेन आने से पूर्व समारोह में  स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यकारों की प्रस्तुति की। रिया पाठक के देश भक्ति नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कस्तूरबा, डीएवी, अरुणिमा मॉडर...