रांची, जून 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग के मुरी फैक्ट्री मोड़ से मुरी ओपी तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलजमाव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पैदल चलने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद उपेक्षित सड़क: स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से हिंडालको कंपनी के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियों का आ...