इटावा औरैया, मार्च 15 -- मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत के मामले में दूसरे मृतक की भी शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिला थाना करौंदी क्षेत्र के जोराग गांव निवासी 35 वर्षीय बिनाम उरांव पुत्र किशनु के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस को बिनाम के मोबाइल पर उसके बहनोई सुनील का फोन आने पर पहचान करने में सफलता मिली। बहनोई ने बताया कि बिनाम हिमाचल प्रदेश के बुराह क्षेत्र में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था और वहां से अपने घर झारखंड लौट रहा था। बता दें कि शनिवार दोपहर भरथना रेलवे स्टेशन के पास मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इनमें से एक युवक की पहचान पहले ही सोहिल निवासी अमोली रूरा कानपुर देहात के रूप में हो चुकी है। उसकी शिनाख्त उसके ममेरे भाई इमरान निवासी मंगूपुर भरथना ने की थी। पुलिस ...