प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सम्बलपुर मुरी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का बैग छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। बैग में सोने के गहने समेत कीमती सामान था। सिंगरौली, मध्य प्रदेश निवासी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ इटावा से ट्रेन संख्या 18310 सम्बलपुर-मुरी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ट्रेन जब मेजा रोड स्टेशन पर धीमी हुई तो एक युवक ट्रेन में चढ़ा और उनकी पत्नी का बैग छीन लिया। इसके बाद चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। बैग में सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, पायल, बिछिया, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम आदि सामान था। ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर संजीव ने जीआरपी में शिकायत दी। घटना स्थल प्रयागराज क्षेत्र में होने के कारण मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...