कानपुर, जनवरी 2 -- झींझक। जम्मू कश्मीर से अपने माता-पिता के साथ मुरी एक्सप्रेस से झींझक आ रहे दस साल के एक बच्चे की अचानक हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ट्रेन में ही उसने दम तोड़ दिया। टूंडला कंट्रोल को दी गई सूचना के बाद मुरी एक्सप्रेस के झींझक में रुकने के बाद जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। परिजनों ने सर्दी लगने से बच्चे की मौत की संभावना जताई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नारखुर्द गांव के मजरा मलगुजरा निवासी महेश कुमार परिवार के साथ जम्मू में रहकर छोले कुल्चे बेंचने का काम करता था। गुरूवार को वह मुरी एक्सप्रेस से अपनी पत्नी कुसमा देवी व दस साल के पुत्र शिवा व एक वर्षीय शिवांश के साथ झींझक के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार को टूंडला के पास अचानक शिवा की हालत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही उसने ट्रेन...