रामगढ़, दिसम्बर 14 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सरकार एक ओर जहां किसानों को अपना फसल धान आधिप्राप्ति केंद्र में बेचने को जागरुक कर रही है। वहीं दूसरी ओर मुर्राम कला पैक्स को बंद कर दिया गया है। जबकि 2013 से वर्ष 2024 तक मुर्रामकला पैक्स सफलता के साथ चला। 2024-025 में कुल 5265. 33 किलों ग्राम धान क्रय किए गए। इस वर्ष मुर्राम कला पैक्स लिस्ट में नही है। किसान चिंतत है,धान कहां बेचेंगे। यहां मुर्राम कला,दोहाकातू, लोलो, गंडके, चेटर, गोसा, कांकेबार, पूर्वी सिरका आदि लगभग बीस गांव है। किसानों की आबादी भी बीस हजार से अधिक है। इसे लेकर गांव के किसान पैक्स खोलने की गुहार लगा रहे है। जन प्रतिनिधि सहित सरकार से गुहार लगा रहे है। चेटर गांव निवासी भोलानाथ महतो का कहना है कि धान खरीद केंद्र को लेकर किसानों में चिंता है। मुर्राम कला पैक्स बंद होने से सैंकड़...