भागलपुर, दिसम्बर 11 -- मुरारका कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र प्रसाद सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र तिवारी ने कहा कि मानवाधिकार वह मानक है जो सभी मनुष्यों की गरिमा को मान्यता देता है। कार्यक्रम में शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...