भागलपुर, मई 8 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता मुरारका महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को टोकन हड़ताल पर रहे।कॉलेज कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों पर न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही सरकार द्वारा कोई ठोस पहल की गई है। जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अगर हमारी मांग जल्द ही पूरा नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया डीए का भुगतान, वेतन विसंगतियों का समाधान, सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, और विभिन्न भत्तों को सरकारी कर्मियों के समान लागू करना शामिल है। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों न...