भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज के नए प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. नागेंद्र तिवारी होंगे। वे मुरारका कॉलेज में ही दर्शनशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से कॉलेज का प्रभार लेने को कहा गया है। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...