इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा, संवाददाता। मुरादाबाद से रेस्क्यू करके लाए गए तेंदुआ शावक की सफारी में मौत हो गई। वन विभाग ने मुरादाबाद से रेस्क्यू किए गए एक तेंदुआ शावक को इटावा भेजा था। रात में यह तेंदुआ इटावा सफारी पार्क लाया गया था। उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन शुक्रवार को तेंदुआ शावक की मौत हो गई। वन विभाग मुरादाबाद की ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह से एक तेंदुआ शावक का रेस्क्यू किया गया था। इस तेंदुआ को उसकी मां से मिलाने का प्रयास किया गया लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुआ। तो फिर मुरादाबाद से उस तेंदुआ शावक को इलाज के लिए इटावा सफारी पार्क भेजा गया । यह तेंदुआ 12 मार्च की देर रात को इटावा सफारी पार्क लाया गया था और तब उसकी हालत नाजुक थी। सफारी पार्क में डॉक्टरों ने इसका इलाज शुरू किया लेकिन शुक्रवार को तेंदुए की मृत्यु हो गई। सफारी पार्क ...