मुरादाबाद, जुलाई 14 -- प्रदेश स्तर से उप जिलाधिकारियों के तबादले की जारी भारी भरकम लिस्ट में मुरादाबाद के चार एसडीएम का तबादला हो गया। वहीं मुरादाबाद को दो एसडीएम मिले हैं। मुरादाबाद में काफी समय तक ठाकुरद्वारा की एसडीएम रहीं प्रीति सिंह जो वर्तमान में एएसडीएम हैं उन्हें लखनऊ में सहायक निदेशक सूडा बनाया गया है। वहीं कांठ में एसडीएम न्यायिक अमित सिंह को सहारनपुर भेजा गया। कांठ में पूर्व में एसडीएम रहे संतदास पंवार को लखीमपुर खीरी भेजा गया। वहीं ठाकुरद्वारा के एसडीएम जितेंद्र वीरबाल को बिजनौर भेजा गया। संभल जिले के गुन्नौर तहसील में एसडीएम वंदना मिश्रा को मुरादाबाद भेजा गया इसी तरह अमेठी से अमित सिंह का भी मुरादाबाद तबादला हुआ है। यह भी पढ़ें- Badaun News: दो एसडीएम संग पांच डिप्टी कलक्टर के तबादले, पांच आये यह भी पढ़ें- यूपी में दो दिनों म...