मुरादाबाद, जून 4 -- हालात देख कर तो यही लगता है कि मुरादाबाद में भी दिल्ली जैसी घटना का इंतजार है। आंकड़े सुन कर आप भी चौंक जाएंगे। यहां होटल रेस्टोरेंट की कुल मिलाकर 115 एनओसी फॉयर विभाग की ओर से जारी की गई हैं। जबकि रजिस्टर्ड अनरजिस्टर्ड मिलाकर 500 होटल रेस्टोरेंट होंगे। तमाम बेसमेंट में और संकरी गलियों में चल रहे हैं। मानकों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसी तंग गलियों और बेसमेंट में कई प्रतिष्ठान हैं जो खतरा बने हैं जहां दमकल की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार मुरादाबाद में होटलों के कुल 115 रजिस्ट्रेशन हैं। यह भी पढ़ें- अग्निकांड :कहीं शामली में भी न हो जाए दिल्ली जैसा हादसा सराय एक्ट में रेस्टोरेंट के रजिस्ट्रेशन होते नहीं हैं। इन 115 होटलों के आंकड़ों को अगर सही मान लें तो कुल 41 के पास फायर की एनओस...