रामपुर, मई 28 -- क्षेत्र के गांव गदमर पट्टी गांव निवासी युवक गंभीर हालत में मुरादाबाद रेलवे जंक्शन पर घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। गांव निवासी बीस वर्षीय राय सिंह हलवाई का काम करता है। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार की सुबह मुरादाबाद रेलवे जंक्शन पर घायल अवस्था में मिलने की सूचना जीआरपी पुलिस ने परिजनों को दी। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी।सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए। युवक किन परिस्थितियों में घायल हुआ, कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...