मुरादाबाद, जनवरी 8 -- जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन वितरण आठ जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगा। अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेंहू एवं 21 किग्रा फोर्टिफाइट चावल (कुल 35 किग्रा) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 2किग्रा गेहूं एवं 3 किग्रा फोर्टिफाइड चावल 5 किग्रा प्रति यूनिट खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकते हैं। योजना के अन्तर्गत गेंहू व फोर्टिफाइड चावल के निःशुल्क वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 28 जनवरी 2026 है, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओटीपी...