मुरादाबाद, मार्च 10 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल सील होने के बाद चर्चा में आए कटघर के गोविंदनगर क्षेत्र निवासी लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस बार कुन्दरकी विधायक रामवीर सिंह के बेटे और उनके साथियों पर मारपीट करने और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं विधायक रामवीर सिंह ने इस पूरे मामले को निराधार बताया है। सोमवार को तड़के अस्पताल संचालक लक्ष्मण सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती होकर वीडियो संदेश वायरल करके कुंदरकी विधायक के बेटे पर उक्त आरोप लगाया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में एसपी सिटी ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कराई जाएगी। कटघर थाना के गोविंदनगर क्षेत्र निवासी लक्ष्मण सिंह के अनुसार रविवार दोपहर कुन...