मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया। मुरादाबाद की कांठ विधानसभा क्षेत्र में सदर तहसील के अगवानपुर में स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण 58.42 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने 13 अप्रैल को खेल निदेशालय को इस संबंध में पत्र भेजकर जमीन हस्तांतरित करने की जानकारी दी है। इससे मंडल में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेल में दक्षता का अवसर मिलेगा। मुरादाबाद में वर्तमान मे खेल का कोई बेहतर सरकारी मैदान नहीं है। खेल विभाग के स्टेडियम में जगह कम है। काफी अर्से से खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- स्टेडियम के निरीक्षण में खुली पोल, डीएम ने लगाई फटकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के प्रत्येक मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज का ऐलान किया था। इसी क्रम में मुरादाबाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.