मुरादाबाद, जनवरी 3 -- पाकबड़ा क्षेत्र के गांव उमरी गांव में जमीन बेचने का विरोध कर रही मां की शुक्रवार की रात बेटे ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरी रात शव घर में पड़ा रहा। शनिवार सुबह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। आरोपी युवक भी मां की हत्या करने के बाद पुरी रात शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पाकबड़ा के गांव उमरी निवासी ऋषिपाल की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद जमीन पत्नी सावित्री के नाम पर आ गई थी। ऋषिपाल के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई। बेटे कपिल की भी शादी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल मां के नाम की जमीन को बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद रहता था। शुक्रवार की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.