मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने सफ़ेद अंडों को रंग कर देसी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। देर रात ही करवाई में रामपुर दोराहा काशीपुर रोड स्थित बरबरा मजरा में भारी मात्रा में अंडे जब्त किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर रात की छापेमारी करके गोदाम सील कर दिया। कटघर थाने में तहरीर दी है। छापेमारी के दौरान 45 हजार से ज्यादा आर्टिफिशियल रंग से रंगे गए अंडे बरामद किए।खाद्य विभाग की टीम ने 35640 सफेद अंडे जो रंगने के लिए रखे गए तो उन्हें भी सीज किया है। सर्दी में अंडों की खपत मुरादाबाद और आसपास की जा रही थी,मंहगे दामों में बेच रहे थे कारोबारी।अल्लाह खान नाम के व्यापारी के यहां की गई कार्रवाई में लगभग 4 लाख मूल्य के अंडे मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...