मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में ब्लॉक, बरेली रूट की कई ट्रेनें डायवर्ट
बरेली, जुलाई 23 -- मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर ट्रैक टैम्पिंग एवं मेंटिनेंस का काम कराया जा रहा है। सात अगस्त तक ब्लॉक चलेगा। जिसकी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हैं। ट्रेनों को मुरादाबाद से वाया चंदौसी होकर आंवला, रामगंगा, बरेली कैंट होकर निकाला जा रहा है। ट्रेनों का संचालन 30 से 90 मिनट तक प्रभावित होता है। डायवर्ट वाली ट्रेनों का बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव किया जाता है। बुधवार को राज्यरानी, सियालदाह, अमरनाथ और अवध आसाम भी मुरादाबाद-बरेली के बीच निरस्त थी। सीनियर डीसीएम ने ब्लॉक के संबंध में बताया, मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर 16 जुलाई से 7 अगस्त तक (18, 28 जुलाई और 2 अगस्त को छोड़कर) ट्रैक टैम्पिंग एवं मेंटिनेंस का काम किया जा रहा है। नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मुण्डापांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.