मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाइवे पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां; 7 से बढ़कर 10 मीटर चौड़ी रोड होगी, इन शहरों को सहूलियत
संवाददाता, जून 18 -- मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे के चौड़ीकरण की दिशा में एक बार फिर पहल तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बदायूं से चंदौसी तक के शेष हिस्से के चौड़ीकरण का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हाईवे चौड़ा होने से मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एमएफ हाईवे पर बदायूं से उसावां तक चौड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, लेकिन बदायूं से चंदौसी तक का हिस्सा अब भी संकरा है। इस हिस्से के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पिछले वर्ष से चल रही है। हालांकि, पहले भेजे गए प्रस्ताव को किसी कारणवश मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद शासन ने पीडब्ल्यूडी से संशोधित प्रस्ताव मांगा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.