हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा के लिए हरिद्वार से गुजरने वाली दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को चलाया जा रहा है। मुरादाबाद से देहरादून तक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। 14 दिसंबर से आठ जनवरी तक मुरादाबाद स्टेशन और 15 दिसंबर से नौ जनवरी तक देहरादून स्टेशन से ट्रेन का संचालन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...