मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- रेलवे स्टेशन पर शनिवार को होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जंक्शन का महापंखा न चलने के कारण सभी को गर्मी से जूझना पड़ा। इस दौरान एक अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़ा। जीआरपी के सिपाहियों ने पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया लेकिन कोई खास असर न देख उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक का पल्स काफी धीमे चल रहा था। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मुरादाबाद जंक्शन पर दोपहर के समय पंखा बंद था। भयंकर गर्मी के बीच अभ्यर्थियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा : कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पहली पाली की परीक्षा साथ ही भीड़ बढ़ने पर भयंकर उमस होने लगी। इस बीच उसावां थना सासनी जिला हाथरस के 27 वर्षीय दीपचंद पुत्र राकेश हाल म...