रामपुर, अप्रैल 4 -- बरेली जिले के मनौना से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के साथ सैफनी क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। शाहबाद-बिलारी स्टेट हाईवे पर स्कूटी को बचाने के फेर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार खंभे से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार मासूमों समेत बारह लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस के जरिए सभी को शाहबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हासा नगला निवासी जगपाल पुत्र खुशीराम अपने परिवार व ससुराल के लोगों के साथ बरेली जनपद के मनौना से दर्शन करने गए थे। अपराह्न करीब ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.