रामपुर, मई 25 -- रामपुर। मुरादाबाद के कटघर निवासी लोकेश कुमार किसी काम से रामपुर आया था। उनकी बाइक लोहिया पार्क के पास खड़ी थी। वापस आने पर बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिस पर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...