गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के बीएएमएस द्वितीय वर्ष का एक प्रश्नपत्र सोमवार को व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। इस इस प्रश्नपत्र की परीक्षा सोमवार को ही आयोजित हुई है। प्रश्नपत्र मुरादाबाद मंडल के एक मेडिकल कॉलेज से लीक होने की चर्चा सामने आई। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) द्वितीय वर्ष का एक प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बात की चर्चा रही कि गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद मंडल के एक मेडिकल कॉलेज का यह प्रश्नपत्र है और वहीं से लीक हुआ है। प्रश्न पत्र 100 अंक का है और तीन सेक्शन में है। तीनों सेक्शन के ...