मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- 19वीं सब-जूनियर (अंडर-14) यूपी स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए मुरादाबाद जिला रोल बॉल टीम का चयन एमआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस, गति, बॉल कंट्रोल, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और टीम भावना का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर बालक वर्ग में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में अभिनंदन सिंह, अलंकृत गुप्ता, समर चौधरी, प्रीत चौधरी, उत्कर्ष अग्रवाल, अगस्त्य, युवराज अग्रवाल, उर्जित प्रभाकर, सबल गुप्ता और अंश ग्रोवर शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो से चार अक्टूबर तक कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट, मोर्टा, गाजियाबाद में होगी...