अमरोहा, जून 17 -- अमरोहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से गुजर रहे एआरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद आनंद निर्मल ने मंगलवार को अवैध संचालित एक बस को सीज करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एआरटीओ की बस चालक व परिचालक से कहासुनी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एआरटीओ के साथ मौजूद परिवहन विभाग के कांस्टेबल ने बमुश्किल बीच बचाव कर एआरटीओ का परिचय कराते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घबराए चालक-परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग गए। बस में सवार यात्री भी एक-एक कर बस से नीचे उतर गए। इसके बाद एआरटीओ ने बस को सीज करते हुए जुर्माने की कार्रवाई की। इसके साथ ही एआरएम रोडवेज व जीएसटी अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 15 बसों के चालान उन्होंने बताया कि अवैध संचालित बस में यात्रियों को ढोया जा रहा था। मांगने पर चाल...