मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मुरादाबाद में साइबर ठगों की चाल अब उलटी पड़ती दिख रही है। साल 2026 के साढ़े तीन महीनों में केवल 3 बड़े केस दर्ज हुए हैं, जबकि 2025 में हर महीने औसतन 3 मुकदमे सामने आते थे और साल भर में 34 केस दर्ज हुए थे। यानी बड़ी साइबर ठगी में करीब 70% तक गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और लोगों की बढ़ती जागरूकता इसका बड़ा कारण मानी जा रही है। बीते साल साइबर थाना पुलिस ने नाइजीरियन समेत 16 बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब तक करीब 3.89 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस कराए जा चुके हैं। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और फर्जी कॉल जैसे तरीकों से ठगी करने वाले गिरोह अब दबाव में हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब छोटे मामलों पर भी फोकस किया जा रहा है, ताकि साइबर अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।इस संबंध में साइबर क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.