गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए उनका चिह्नांकन किया जा रहा है। इसके लिए आज (19 मई) को मुरादनगर नगर पालिका में दिव्यांग शिविर लगेगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों को सहायक उपकरण का वितरण करने के लिए शिविर लगाए जा रहे है। इसी क्रम में 19 मई को मुरादनगर नगर पालिका में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ दिव्यांगों का चिह्नांकन करेंगे। यह भी पढ़ें- मोदीनगर नगर पालिका में दिव्यांग शिविर लगेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...