धनबाद, मई 1 -- भीषण गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए तेली युवा चहुंमुखी समिति की ओर से मुराईडीह स्थित भामाशाह मार्केट में गुरुवार को पनशाला की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने किया। पनशाला में राहगीरों, मजदूरों व आम लोगों को प्रतिदिन सुबह से शाम तक ठंडा पेयजल, गुड़ व चना निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। मौके पर अरुण खेदु, पालचंद महतो, राजकुमार महतो, राजीव प्रसाद महतो, गोपाल महतो, आकाश महतो, नरेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य खुदुश अंसारी, नारायण श्रीवास्तव, विक्की महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...