धनबाद, अप्रैल 5 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराईडीह दुर्गा व काली मंदिर के पुजारी कृष्णा पांडे की पत्नी मालती देवी का निधन शुक्रवार की शाम मुराईडीह स्थित उनके आवास में हो गया। विगत कई माह से वे बीमार थी। शव का दाह संस्कार शनिवार को कतरास लिलोरी स्थान मुक्ति धाम में किया गया। घटना की खबर पाकर शनिवार की सुबह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी कृष्णा पांडे के आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की, ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिया। अंतिम यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो, पूर्व मुखिया संजय कुमार, पंसस प्रतिनिधि सुरेश साव, नवीन सिंह, रणधीर झा, जीतेन्द्र सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.