रांची, फरवरी 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना के घाघरा बांधटोली से चुराए गए 34 बंडल बिजली के तार लदी पिकअप वैन शुक्रवार की रात पुलिस ने जब्त कर ली। वहीं मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके चार साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी इरान खान रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा गांव का निवासी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि घाघरा बांधटोली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बिजली तार चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ाई थी। छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ वरुण रजक ने किया। टीम में सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास, थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.