रांची, जून 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सीएनआई चर्च सोमार बाजार, मुरहू में सोमवार को पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 61 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कर अपने आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की।

समारोह का संचालन संस्कार समारोह का संचालन विशप बीबी बास्के की अगुवाई में संपन्न हुआ। उनके साथ पादरी रेव्हरेन सीमोन नाग, पादरी निर्मल समद तथा सहायक पादरी जैकलिन लांग बोदरा ने भी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। सभी युवक-युवतियों ने प्रार्थना एवं आशिर्वचन के बीच दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया।

विशप का संदेश अपने संदेश में विशप बीबी बास्के ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो युवाओं को विश्वास, सेवा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी संस्कार ग्रहण करने ...