रांची, अप्रैल 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पर गहरा असर डाला है, जिससे खासकर दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू में विशेष तैयारियां की गई हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने बताया कि पिछले दो दिनों में लू की चपेट में आने से पांच से छह मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिन्हें समय पर उपचार देकर स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल उन्होंने बताया कि अस्पताल में संभावित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है, साथ ही पंखा, ...