रांची, अप्रैल 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरहू में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने की। इसमें एएनएम, सीएचओ, सहिया, सहिया साथी, एमपीडब्ल्यू, जीएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। सिनी संस्था की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता मिश्रा और कम्युनिटी मोबिलाइज़र नवीन गौंझू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना था। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच, उचित उपचार और संस्थागत प्रसव से अधिकांश मातृ मृत्यु रोकी जा सकती है। प्रभारी चिकित्सक डॉ आशुतोष तिग्गा ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मे...