रांची, दिसम्बर 27 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम श्री खाटू श्याम बाबा के दरबार का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम मंडल मुरहू की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुरहू प्रखंड के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में पूरा मंदिर परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया था। विधि-विधान के साथ बाबा का पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजन के बाद देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बाबा के भजनों पर झूमते हुए भक्ति का आनंद लिया। भजन संध्या में मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक पवन शर्मा और गायिका कोमल छाया रहे। दोन...