रांची, फरवरी 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के रसोईया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं हैं। हड़ताल के कारण विद्यालयों में बच्चों के मध्यान भोजन पर असर पड़ने की आशंका थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने पूर्व तैयारी कर स्थिति को संभाल लिया। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड के सभी शिक्षकों ने मध्यान भोजन योजना की कमान स्वयं संभाल ली है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रसोईया संघ द्वारा कई मांगों के समर्थन में हड़ताल की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। बुधवार से ही सभी विद्यालयों में शिक्षक प्रबंधन समिति के सहयोग से बच्चों को नियमित रूप से मध्यान भोजन उपलब्ध कराने में जुट गए। प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में हड़ताल का असर जरूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.