रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के जज आवास के समीप 11 केवी मेन लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण रविवार को कमंता पावर हाउस से संचालित मुरहू फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरहू फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान डीसी आवास, एसडीओ आवास, अनीगड़ा, इठ्ठे माहिल, कुंदी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व आवश्यक कार्य निपटा लें। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...