मुरहू में बकरीद को लेकर प्रशासन रही मुश्तैद
रांची, मई 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में कुर्बानी का पर्व बकरीद गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मस्जिदे फातिमा में सुबह साढ़े आठ बजे तथा मुरहू जामा मस्जिद में सुबह सात बजे ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अता की गई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म अता की गई। पर्व को लेकर पूरे दिन मुरहू बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- ईदगाह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की गई तैनाती वहीं रामनवमी के दौरान हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। दंडाधिकारी सह सीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.