रांची, मार्च 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर मुरहू में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुरहू पुलिस द्वारा रामनवमी जुलूस के प्रस्तावित मार्गों की व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह थाना प्रभारी नॉवल गॉडवीन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस जवान झाड़ू, कुदाल और अन्य सफाई उपकरण लेकर सड़कों पर उतर पड़े और पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाने में जुट गए। पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और देखते ही देखते जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी इस अभियान से जुड़ गए। मुरहू मुखिया ज्योति ढोडराय, समाजसेवी बबलू खान, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिकों ने स्वयं आगे बढ़कर सफाई कार्य में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने सड़क किनारे जमा कचरा हटाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.