रांची, अप्रैल 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के पदभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को मुरहू थाना क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला, जहां थाना प्रभारी नॉवल गॉडवीन केरकेट्टा के नेतृत्व में साप्ताहिक हाट के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तपती धूप के बावजूद पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर डटे रहे और बिना हेलमेट, आवश्यक कागजात के अभाव तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई लोगों को जुर्माना किया गया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वार...