रांची, अप्रैल 16 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक हुए दुष्कर्म का जिले में चहुंओर निदा हो रही है, लोगों में आक्रोश है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 13 अप्रैल को हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना को लेकर एसडीएम दीपेश कुमारी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने की। प्रकाश टूटी ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि यह पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और मुआवजा उपलब्ध क...