रांची, दिसम्बर 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के बम्हनी गांव में क्रिसमस का त्योहार गुरुवार को मातम में तब्दील हो गया। जिसमें एक महिला की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी। इस संबंध में बताया गया कि बम्हनी गांव की महिलाएं गुरुवार की सुबह क्रिसमस की आराधना को लेकर गौड़बेड़ा चर्च जा रही थी। तभी एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बिरसी सोय उम्र लगभग 27 वर्ष, पति इलियस ढोडराय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक गन्ना लेकर जा रहा था, तभी दुर्घटना घटी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। इधर, पुलिस ट्रैक्टर और चालक की पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...