मुरहू में चार दिनों से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग बेहाल लोग
रांची, मई 24 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सूबे में पड़ रही भीषण हीट वेव का असर मुरहू प्रखंड में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पेयजल और बिजली संकट ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। मुरहू प्रखंड में बिजली एवं पानी की स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो सकी है। मुरहू प्रखंड में चार दिनों से जलापूर्ति योजना ठप पड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार मुरहू में गनालोया बियर से संचालित जलापूर्ति योजना पिछले चार दिनों से मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण पूरी तरह बंद पड़ी है। यह भी पढ़ें- बांका: पेयजल संकट से 70 घरों में मचा हाहाकार इससे बड़ी संख्या में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति ठप रहने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।वहीं दूसरी ओर मुरहू बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.