रांची, अप्रैल 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू क्षेत्र इन दिनों एलपीजी गैस की भारी किल्लत से जूझ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसका असर अप्रैल माह के शादी समारोहों पर भी पड़ा है, कई परिवार कार्यक्रम टालने को मजबूर हैं। इंडेन गैस उपभोक्ता रोजाना लाइन में लगे नजर आ रहे हैं, वहीं कामकाजी लोग मजदूरों को पैसे देकर लाइन में खड़ा कर रहे हैं। होटल-ढाबे भी प्रभावित हैं। गैस की कमी से जलावन की मांग बढ़ी है और कीमत दोगुनी हो गई है। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन भी लकड़ी से बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.