रांची, दिसम्बर 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। ऑल चर्चेस कमेटी, मुरहू के तत्वावधान में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा शामिल हुए। क्रिसमस के पावन अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामसूर्या मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन प्रेम, शांति, क्षमा और भाईचारे का संदेश देता है। उनका जीवन आज भी समाज को जोड़ने और मानवता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्रिसमस के इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को क्रिसमस और आने वाले नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भव्य शोभायात्रा से हुई कार्यक्रम की ...