रांची, जून 16 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कब्रिस्तान में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। स्थिति ऐसी बन गई कि लोग अपनी जान बचाने के लिए कब्रिस्तान से भाग खड़े हुए और शव कब्र में ही पड़ा रह गया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा के सचिव राफेल होरो के 90 वर्षीय पिता नोएल होरो का निधन सोमवार को हो गया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। शव को कब्र में रख दिया गया था और मिट्टी देने से पहले पादरी अंतिम विनती एवं प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां पहुंच गया और उपस्थित लोगों पर हमला बोल दिया。 यह भी पढ़ें- मुरहू में अंतिम संस...